राउरकेला में बनेगा पांच मंजिला माडल कोर्ट
राउरकेला नया कोर्ट परिसर में पांच मंजिला कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। जिला जज शुभदर्शिनी ने इसकी जानकारी दी।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला नया कोर्ट परिसर में पांच मंजिला कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। जिला जज शुभदर्शिनी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने राउरकेला वकील संघ के पदाधिकारियो के साथ कोर्ट का भी अवलोकन किया तथा विकास कार्यों से रूबरू होकर सुविधा बढ़ाने के हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिया। जिला जज शुभदर्शिनी के राउरकेला दौरे पर राउरकेला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश बल के साथ अन्य अधिवक्ताओं ने कोर्ट का अवलोकन कराया। माडल कोर्ट निर्माण स्थल का भी उन्होंने अवलोकन किया। नए कोर्ट के पुनरुद्धार पर 99 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं नए कोर्ट के दूसरे मंजिल पर 5.78 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से इसका निर्माण कराया जाएगा। माडल कोर्ट के नक्शे पर विभागीय अधिकारियों के साथ जिलाजज ने विस्तार से चर्चा की। जिला जज के साथ जिला सत्र न्यायाधीश वी. सुजाता, सब-जज नरोत्तम सेठी, एसीजेएम प्रदीप बेहरा, वकील संघ के अध्यक्ष रमेश बल, सचिव अक्षय साहू, उपाध्यक्ष विष्मय दास, श्रीनिवास पंडा, रवि मिश्र, सुशील जेना, पवित्र कुमार जेना, युगल आचार्य, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता शामिल थे। माल ढुलाई के लिए एक और एडीआरएम : माल ढुलाई के बढ़ते कार्यभार को लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल में एक और एडीआरएम की पोस्टिग की गई है। विशेषकर मंडल के झारसुगुड़ा क्षेत्र में लोडिग कार्य को देखने के लिए एडीआरएम की पोस्टिग की जा रही है। फिलहाल अतिरिक्त एडीआरएम ने झारसुगुड़ा में कार्यभार नहीं संभाला है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीआरएम विजय कुमार साहू ने कहा की अब तक मंडल में लौह अयस्क की ढुलाई सबसे ज्यादा होती थी। लेकिन अब कोयले की भी ढुलाई में मंडल तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरडेगा में माल ढुलाई कार्य को तेज गति देने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को आने वाले समय में वहां जाकर काम करना होगा। इसके लिए सभी रेल कर्मियों व अधिकारियों को तैयार रहना होगा। इसी उद्देश्य से फिलहाल एक एडीआरएम की पोस्टिग झारसुगुड़ा में की गयी है।