फिट इंडिया की मुहिम में जुटे सीआरपीएफ के जवान
केंद्रीय रिजर्व पुलिस वाहिनी की 19वीं बटालियन की ओर से बुधवार से फिट इंडिया के लिए मुहिम शुरू की गई है।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : केंद्रीय रिजर्व पुलिस वाहिनी की 19वीं बटालियन की ओर से बुधवार से फिट इंडिया के लिए मुहिम शुरू की गई है। जवानों ने दौड़ लगाकर लोगों को 'हम स्वस्थ तो देश स्वस्थ' का संदेश दिया। इसमें शारीरिक दूरी का पालन करते हुए बड़ी संख्या में जवान शामिल हुए।
फिट इंडिया मूवमेंट के संबंध में कमांडेंट राजेश कुमार ने बताया कि इसका लक्ष्य जवानों के साथ साथ आम लोगों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा अपने को फिट रहने के लिए सभी तरह के जतन करने का संदेश देना है। नक्सल प्रभावित सुंदरगढ़ जिले में जवानों ने समाज व राष्ट्र के प्रति कर्तव्य को साबित कर दिखाया है एवं अब शांति व भाईचारा बनाये रखने के लिए प्रयासरत है। बुधवार को बटालियन की ओर से समूह दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें शामिल जवान व अधिकारियों ने पांच किलोमीटर तक की दौड़ लगाई। महीने भर से यहां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।