स्मार्ट सिटी की 21 महिलाओं को मिला ई-रिक्शा
राउरकेला स्मार्ट सिटी की पहली वर्षगांठ पर बुधवार को शहर
जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला स्मार्ट सिटी की पहली वर्षगांठ पर बुधवार को शहर की 21 महिलाओं को ई- रिक्शा प्रदान किए गए। जिलापाल विनीत भारद्वाज ने ऑटो सेवा की शुरुआत की और कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से ही सुरक्षित समाज का गठन संभव है। उदितनगर परेड मैदान में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि जिलापाल भारद्वाज ने कहा कि स्मार्ट सिटी गठन में ¨पक ऑटो सेवा अवश्य ही मददगार साबित होगी। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की कार्यपालक अधिकारी मोनीषा बनर्जी ने ¨पक ऑटो पाने वाली महिलाओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि इस प्रयास से महिलाएं स्वावलंबी बनेंगी एवं परिवार के भरण पोषण में उनका योगदान होगा। पहले चरण में 21 महिलाओं को बैंक लोन के जरिये ई- ऑटो रिक्शा दिए गए। इसके अलावा सरकार की ओर से स्वयंसहातया समूह को प्रमाणपत्र देने के साथ साथ व्यक्तिगत आवेदन भी स्वीकृत किए गए। इस कार्यक्रम में महानगर निगम की डिप्टी कमिश्नर सुषमा बिलुंग, परियोजना अधिकारी प्रमोद कुमार नायक, कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार परीडा मौजूद थे।