Move to Jagran APP

दीप ग्रेस व मरियाना हॉकी एशिया कप के लिए चयनित

सुंदरगढ़ की दो बेटियां दीप ग्रेस एक्का एवं मरियाना कुजूर का महिला हॉकी एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयन किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Jan 2022 08:02 AM (IST)Updated: Thu, 13 Jan 2022 08:02 AM (IST)
दीप ग्रेस व मरियाना हॉकी एशिया कप के लिए चयनित
दीप ग्रेस व मरियाना हॉकी एशिया कप के लिए चयनित

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ की दो बेटियां दीप ग्रेस एक्का एवं मरियाना कुजूर का महिला हॉकी एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयन किया गया है। मस्कट ओमान में 2022 में खेले जाने वाले एशिया कप के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल होकर उन्होंने सुंदरगढ़ का गौरव बढ़ाया है। विभिन्न खेल संगठनों व हॉकी प्रेमियों की ओर से उन्हें शुभकामना देने के साथ ही सफलता की कामना की गई है। दीप ग्रेस को टीम में उप कप्तान के रूप में शामिल किया गया है।

loksabha election banner

दीप ग्रेस एक्का ने इससे पहले 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम्स में हिस्सा लिया था एवं जूनियर नेशनल कैंप प्रशिक्षण लेने के बाद बैंकॉक में आयोजित जूनियर एशिया कप में प्रतिनिधित्व किया था। 2013 में सीनियर महिला टीम में एशिया कप में खेल कर कांस्य पदक जीता था। अब वह रेलवे स्पो‌र्ट्स बोर्ड में हैं। वहीं मरियाना कुजूर मिड फील्डर के रूप में मैदान में उतरती हैं। इंडियन रेलवे मुंबई से खेलने वाली मरियाना 2018 में ओडिशा की ओर से रांची में आयोजित नेशनल सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। 2016 में वह ओडिशा जूनियर हॉकी महिला टीम में शामिल की गई एवं कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेलों में प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। ओएसएपी कैंपस में उल्टी व दस्त का प्रकोप : राउरकेला स्थित ओडिशा सशस्त्र पुलिस वाहिनी चतुर्थ बटालियन कैंपस में विगत कुछ दिनों से उल्टी एवं दस्त से लोग पीड़ित हो रहे हैं। इसमें महिलाओं की संख्या अधिक है एवं उनका इलाज चल रहा है। दूषित जल के सेवन से यह पेट जनित बीमारी होने की आशंका जताई जा रही है।

ओएसएपी कैंपस में कुल 615 क्वार्टर हैं जहां पर जवान और उनके परिवार के लोग तथा कर्मचारी रहते हैं। इनके लिए छह नलकूप है जिनमें से दो पुलिस लाइन बैरक में तथा तीन परिवार लाइन में हैं। नलकूप का पानी पीने के लिए उपयोग में लाए जाने कारण यहां लोगों को पेट संबंधित बीमारियां होने का अनुमान लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी जांच कर कदम उठाने की मांग की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.