Move to Jagran APP

गुरुंडिया में फंदे पर टंगा मिला महिला सीआरपी का शव

गुरुंडिया थाना अंतर्गत कस्तूरबा हॉस्टल के पीछे रहने वाली 25 वर्षीय सुशांति तुरी का शव फंदे पर टंगा मिला।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Aug 2021 08:21 AM (IST)Updated: Fri, 06 Aug 2021 08:21 AM (IST)
गुरुंडिया में फंदे पर टंगा मिला महिला सीआरपी का शव
गुरुंडिया में फंदे पर टंगा मिला महिला सीआरपी का शव

जासं, राउरकेला : गुरुंडिया थाना अंतर्गत कस्तूरबा हॉस्टल के पीछे रहने वाली 25 वर्षीय सुशांति तुरी का शव फंदे पर टंगा मिला। वह ओडिशा जीविका मिशन में गुरुंडिया में सीआरपी के रूप में काम करती थी। उसकी हत्या कर शव को टांगे जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज करने के साथ ही घटना की जांच शुरू की है। बुधवार को गुरुंडिया ब्लाक में बैठक होने के कारण सुशांति को फोन किया गया। तब उसने बताया था कि पति ने उसकी पिटाई की है जिससे वह चल फिर नहीं पा रही है। शाम को फंदे पर लटकने से उसकी मौत की खबर दी गई। इसकी सूचना मिलने पर गुरुंडिया थाना की पुलिस वहां पहुंची एवं फंदे से शव को उतारा गया। पहले भी वह अपने सहकर्मियों से पति व ससुराल वालों के द्वारा प्रताड़ित करने व मारपीट करने की बात बता चुकी थी। बुधवार को भी उसके साथ मारपीट की गई थी। पुलिस उसके पति, ससुर एवं सास समेत आसपास के लोगों से भी इस संबंध में पूछताछ कर रही है। उसकी हत्या कर शव को फंदे पर टांग कर खुदकुशी का रूप देने का आरोप उसके मायके वालों ने भी लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होने की बात पुलिस की ओर से कही गई है। बाइक व साइकिल की टक्कर में तीन लोग जख्मी : लहुणीपाड़ा थाना अंतर्गत ललई-खंडाधार सड़क पर भोगरा चौक के पास दो बाइक, सामने से आ रही साइकिल से टकरा गई। इससे तीन लोगों को चोट लगी जिसमें दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर इसकी जांच में जुटी है। महुलता गांव का गोविद महंतो साइकिल से जा रहा था तभी लंडामुंडा गांव के पास विपरीत दिशा से बाइक से नकुल महंतो आ रहा था एवं दोनों के बीच भिड़ंत हो गई। इसमें नकुल को गंभीर चोट लगने से उसे बणई अस्पातल से राउरकेला स्थानांतरित किया गया है। पीछे से आ रहे बाइक सवार अशोक महंतो भी उनसे टकरा गया एवं गिरकर जख्मी हो गया। उसे भी बणई अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.