Move to Jagran APP

ग्रीस में नृत्य गुरु सुमन रुद्र ने बिखेरा जलवा

नगर स्थित एनआइटी से बीटेक इंजीनियर सुमन रुद्र नृत्य के क्षेत्र में भी काफी आगे हैं। ग्रीस गॉट चैलेंज प्रतियोगता में शामिल होने वाले पहले भारतीय के रूप में पहचान बनायी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 08:54 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 08:54 AM (IST)
ग्रीस में नृत्य गुरु सुमन रुद्र ने बिखेरा जलवा
ग्रीस में नृत्य गुरु सुमन रुद्र ने बिखेरा जलवा

जागरण संवाददाता, राउरकेला : नगर स्थित एनआइटी से बीटेक इंजीनियर सुमन रुद्र नृत्य के क्षेत्र में भी काफी आगे हैं। ग्रीस गॉट चैलेंज प्रतियोगता में शामिल होने वाले पहले भारतीय के रूप में पहचान बनायी है। बचपन से ही नृत्य में रुचि रखने वाले सुमन रुद्र ने एथेंस में जलवा बिखेर कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ग्रीस सरकार के संस्कृति मंत्रालय अधीनस्थ नेशनल स्कूल आफ डांस से डिप्लोमा की डिग्री लेने के साथ ही फास्ट बालीवुड डांस अकादमी स्थापित कर सैकड़ों विदेशी विद्यार्थियों को भारतीय नृत्य कला का प्रशिक्षण दे चुके हैं।

prime article banner

सुमन रुद्र को बचपन से ही नृत्य पसंद था पर परिवार के लोगों की इच्छा पूरी करने के लिए नृत्य के साथ साथ उच्च शिक्षा प्राप्त किया। सुमन के पिता दिलीप रुद्र राउरकेला इस्पात संयंत्र के कर्मचारी हैं जबकि माता कृष्णा गृहिणी हैं। सुमन ने 2012 में बायो टैक्नोलॉजी में बी-टेक की डिग्री ली। इसके बाद नौकरी की तलाश एवं साक्षात्कार के बहाने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में आना जाना हुआ। नौकरी से अलग उनका लक्ष्य नृत्य क्षेत्र में नए अवसर तलाश करना था। इस बीच उन्होंने बेंगलुरु की एक नृत्य अकादमी में एक साल तक नृत्य की शिक्षा ली फिर राउरकेला लौट आए। यहां एनआइटी में एक साल तक नृत्य प्राध्यापक के रूप में काम किया। इसी दौरान उनका संपर्क ग्रीस के एथेंस स्थित एक नृत्य अकादमी से हुआ। इसके बाद उन्होंने ग्रीस जाने का मन बनाया। परिवार के लोगों को विश्वास में लेकर वे ग्रीस चले गए। वहां उनके नृत्य का जादू चला और एक कोरियोग्राफर के रूप में खुद को स्थापित किया। ग्रीस सरकार के संस्कृति मंत्रालय अधीनस्थ नेशनल स्कूल आफ डांस से डिप्लोमा की डिग्री ली। इसके साथ फास्ट बालीवुड डांस अकादमी स्थापित कर विदेशी बच्चों को भारतीय नृत्य कला सिखाना शुरू किया। अब वे ग्रीस के लोकप्रिय चैनल द्वारा प्रसारित रियलिटी शो ग्रीस गॉट चैलेंज में शामिल होकर अपना जलवा बिखेरा है। भारतीय बालीवुड नृत्य संगीत के माध्यम से खिताब पाने के काफी निकट पहुंच चुके हैं। बेटे की इस सफलता व राज्य व देश के लिए गौरव बनने पर उसके माता पिता भी खुश हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.