कांग्रेस ने शुरू की शक्ति योजना
सेक्टर- 21 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को शक्ति योज
जागरण संवाददाता, राउरकेला : सेक्टर- 21 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को शक्ति योजना का शुभारंभ जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि राय ने किया। इसके तहत कांग्रेस कार्यालय में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष ने सर्वप्रथम पूर्व विधायक प्रभात महापात्र को इस योजना के साथ जोड़ कर शुभारंभ करने के साथ सभा में उपस्थित कांग्रेस के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया। रवि राय ने शक्ति योजना के संबंध में बताते हुए कहा कि इस योजना में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता वोटर कार्ड के साथ अपने परिवार के सदस्यों के साथ - साथ पड़ोसी, शहरवासियों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का कार्य होगा। इसके लिए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं समेत सभी से आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि इससे जुड़ने पर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं सहित लोगों को कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए कार्य सीधे उनके मोबाइल पर पता चलेगा। इस योजना से कांग्रेस पार्टी अैार मजबूत होने के साथ आगामी दिनों में होने वाले चुनाव में भी पार्टी को इसका लाभ मिलेगा। इससे अपनी बात सीधे राहुल गांधी तक पहुंच सकते है। उन्होंने कहा कि भारत में सबसे पहले राजस्थान प्रदेश के अलवर जिला में किया गया था। पार्टी को इसका फायदा चुनाव मिला । भुवनेश्वर में इस योजना का शुभारंभ हो चुका है। इस योजना को बूथ स्तर पर तेजी से लोगों को जोड़ने का कार्य करने की बात कही। जबकि कार्यकारी अध्यक्ष साबीर हुसैन ने कांग्रेस के सभी सदस्यों को इस योजना को बूथ स्तर पर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने के लिए सभी के सहयोग की कामना की। अन्यों में प्रदेश कांग्रेस सचिव रश्मि रंजन पाढ़ी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभाती मिश्र, स्वर्णलता बेहरा, युवा अध्यक्ष प्रवोध दास, शिबु दीप, बासु बनर्जी, वरियाम ¨सह, किर्तन दास, गजेंद्र तांती, संतोष तांती, एजाज अख्तर, अयुब खान, शेख फिरदौस, मो. इमाम, बंटी खान, भाष्कर खिलार, शिबु साहु सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।