भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
भारतीय युवा जनता मोर्चा भाजयुमो की पानपोष जिला सांगठनिक इकाई की ओर से रविवार की शाम कांग्रेस नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हमला बोला गया। जिसमें मोर्चा ने राफेल लड़ाकू विमान की खरीदी पर राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाये गये आरोप झूठा साबित होने की बात कहकर उनसे देशवासियों से माफी मांगने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर युवा भाजपाइयों की ओर से राहुल गांधी का पुतला भी फूंका गया।
जागरण संवाददाता, राउरकेला: भारतीय युवा जनता मोर्चा (भाजयुमो) की पानपोष जिला सांगठनिक इकाई की ओर से रविवार शाम कांग्रेस नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हमला बोला गया। जिसमें मोर्चा ने राफेल लड़ाकू विमान की खरीदी पर राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाए गए आरोप झूठा साबित होने की बात कहकर उनसे देशवासियों से माफी मांगने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर युवा भाजपाइयों की ओर से राहुल गांधी का पुतला भी फूंका गया।
पानपोष जिला भाजयुमो के अध्यक्ष अंकुश वर्मा की अगुवाई में सेक्टर-2 बीजू पटनायक चौक पर आहूत आंदोलन में भाजपा नेताओं ने कहा कि राफेल मुद्दे पर कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की झूठ की कलई खुल गई है। जिससे अब इस झूठे आरोप के लिए उनसे देशवासियों से माफी मांगने की भी मांग रखी गयी। इस आंदोलन में भाजपा के जिलाध्यक्ष जगबंधु बेहरा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य निहार राय, जिला महासचिव दिलीप दास, अमरेंद्र शर्मा, परेश मिश्र ,मनोज सेनापति, सूर्यकांत महंती, सुशांत बिस्वाल, सोनू कंसारी, संजीव माइती, विकास साहु, श्रीकांत पाढ़ी, अभिषेक बारिक, सुशांत तांती, राजू महाली, गौरव बंसल, गौरी मुंडारी, स्वाधीन सुन्यानी, सूरज मल्ल, मनोज सुना, गौरव सिंह शामिल थे।