Move to Jagran APP

किसान पलट देंगे राज्य सरकार का तख्ता : डा. शर्मा

भाजपा कृषक मोर्चा के ओडिशा प्रभारी डा. राकेश शर्मा ने र

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 07:01 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 07:01 PM (IST)
किसान पलट देंगे राज्य सरकार का तख्ता : डा. शर्मा
किसान पलट देंगे राज्य सरकार का तख्ता : डा. शर्मा

जागरण संवाददाता, राउरकेला: भाजपा कृषक मोर्चा के ओडिशा प्रभारी डा. राकेश शर्मा ने रविवार को राज्य की नवीन पटनायक सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की सरकार ने विगत 19 वर्ष में किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया है। अब राज्य सरकार ने किसानों के विकास के नाम पर कालिया योजना शुरू की है। लेकिन इस योजना का लाभ सही लाभुकों को मिलने के बजाय बीजद कर्मियों को मिल रहा है। जिससे लगता है कि सरकार ने यह योजना किसानों के लिये नहीं, बल्कि बीजद कर्मियों के लिए बनाई है। रविवार की सुबह पानपोष जिला भाजपा कार्यालय में डा. शर्मा मीडिया से मुखातिब थे।

loksabha election banner

डा. शर्मा ने कहा कि यहां की सरकार से आम जनता के साथ-साथ किसान भी त्रस्त है। जिससे राज्य के लोगों में सत्ता परिवर्तन की छटपटाहट देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां की सरकार को बदलने में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी तथा राज्य में भाजपा की सरकार बनाने में भी किसानों का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा, इसमें लेशमात्र भी संदेह नहीं है। डा. शर्मा ने कहा कि यहां के किसान कर्ज के बोझ में दबे होने के कारण वे आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में सूबे में भाजपा की सरकार बनने से किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा। कृषक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मलय महापात्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सचिव किशोर होता ने सांगठनिक चर्चा की। अन्य लोगों में पानपोष भाजपा के जिलाध्यक्ष जगबंधु बेहरा, प्रदेश सचिव धीरेन सेनापति, पूर्व विधायक शंकर ओराम, पूर्व नगरपाल निहार राय, तपन स्वांई, राजकिशोर भंज, मनोरंजन मुनि, भवानी कवि, बाबू परिडा, राम वर्मा, विमल ओराम, शंभूनाथ ¨सह, अमूल्य सेठी, राजकिशोर तिर्की, प्रेम पसायत, बलराम प्रधान, सुनील ¨सह, मिहिरंजन दास, भगवान राउत, नृ¨सह जेना शामिल थे। अंत में राजेश प्रसाद ने धन्यवाद दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.