नवीन सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल
जिले के विभिन्न ब्लाकों से लेकर नगरपालिका कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन, विफलता का आरोप।
राउरकेला, जेएनएन। राज्य में सत्तारुढ़ नवीन पटनायक के खिलाफ सोमवार को भाजपा ने जिले भर में हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें जिले के विभिन्न ब्लाकों से लेकर नगरपालिका कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। जिसमें इस सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के बाद राज्य की नवीन पटनायक सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
इस कार्यक्रम के तहत भाजपा ने राजगांगपुर मंडल व ब्लाक इकाई की ओर से नगरपालिका कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। जिसके बाद नगरपालिका के ईओ की मार्फत राज्यपाल के नाम सौंपी गया। इस आंदोलन में भाजपा नेता कुलदीप सिंह ने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताकर सरकार ने सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो देने की बात कही। अन्य लोगों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं राजगांगपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी गिरिस साहु ,राजगांगपुर भाजाप मंडल के टाउन अध्यक्ष श्रीधर स्वाई, उपेंद्र प्रधान, महेंद्र माझी, अशोक मेहता, नारायण प्रसाद मोदी ,जिला परिसद सुरेंद्र देहुरी,लाइंग
सरपंच नरसिंग मिंज, अरविंद साहु, श्रावणी लाहिरी ने नवीन सरकार पर निशाना साधा।
अन्य लोगों में मणिशंर कोले, सुमन शतपथी समेत बड़ी संख्या में भाजपायी शामिल थे। उसी प्रकार सुंदरगढ़ नगर मंडल तथा ब्लाक इकाई की ओर से सरकार के खिलाफ हल्ला बोला गया। इस आंदोलन में जिलाध्यक्ष बटकिशोर मिश्र, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विश्वजीत तांती, जिला परिषद सदस्य र्काितक मांझी, मंडल अध्यक्ष यशवंत नायक, सिमेश्वर लरिया, हेमंत किसान, सुरेंद्र स्वर्णकार, डॉ. हिमांशु षड़ंगी, मीना नायक, प्रदुय्त नायक, आ्रती पटेल, कनकबाला बेहरा, संयुक्ता नायक, लतिका पटनायक,
रंजीता एक्का, शकुंतला कालो, हेमंत पटेल, हेमंत पात्र शामिल थे। उसी प्रकार लाठीकटा ब्लाक कार्यालय के समक्ष मंडल अध्यक्ष अमृतलाल ओराम की अगुवायी में आंदाीेलन किया गया।
इस आंदोलन में जिलाध्यक्ष जगबंधु बेहरा, दिलीप दास, भगवान राउत, निहार राय, अमरेंद्र शर्मा, विनती भूमिजर, पंगलार सिंह, बैकुंठ पात्र, राजकिशोर भंज, राजु मुंडारी, मुरली तांती, पूनम लोहार, बिराजिनी लकड़ा, संजय भूमिज समेत अन्य भाजपाई शामिल रहे।
इन मुद्दों को लेकर भाजपा ने सरकार को घेरा
भाजपा ने सोमवार को जिन मुद्दों को लेकर राज्य सरकार को घेरा उन मुद्दो में सुंदरगढ़ जिले में सूखा से ग्रस्त ब्लाकों को सूखा ग्रस्त घोषित करना, पीसी कारोबार पर रोक, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा में राज्य सरकार की विफलता, आवागमन की सुविधा का अभाव, जिले में शराब का व्यापक प्रचार-प्रसार, बेरोजगारों को रोजगार देने के बजाय बीजू युवा वाहिनी का गठन कर बेरोजगारों को प्रताड़ित करना, महिला अत्याचार, बढ़ता अपराध ग्राफ आदि प्रमुख रहे।