बीजद ने चांदीपोष में बांटा मास्क और साबुन
बीजू जनता दल गुरुंडिया की ओर से ग्रामीणों को कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक करने के साथ ही उनके बीच मास्क व साबुन का वितरण किया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 07:41 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 07:41 PM (IST)
जासं, राउरकेला : बीजू जनता दल, गुरुंडिया की ओर से ग्रामीणों को कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक करने के साथ ही उनके बीच मास्क व साबुन का वितरण किया गया। हाथ निर्मित व बने बनाए करीब एक हजार मास्क दो दिनों में बांटे गए। मंगलवार को गुरुंडिया में मास्क वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गोविद जायसवाल, रोहनी समासी, रजनी भूमिज, सोमवारी सांडिल, फूलमनी सांडिल, पुरनो ओराम, दुखनी ओराम, कांदरा ओराम समेत अन्य लोग शामिल हुए। आगे भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रखने की बात चांदमनी सांडिल ने कही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें