जनता को भ्रमित कर रही भाजपा : बीजद
भाजपा की ओर से शहरवासियों को गलत तथ्य देकर भ्रमित किया जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 11:53 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:09 AM (IST)
जासं, राउरकेला : भाजपा की ओर से शहरवासियों को गलत तथ्य देकर भ्रमित किया जा रहा है। बीजद की ओर से इस तरह के कार्यकलापों की निदा की गई तथा ऐसा नहीं करने का अनुरोध किया गया है। सिविल टाउनशिप में जमीन आवंटन लैंड अलाटमेंट कमेटी के द्वारा किया जा रहा है। इसमें आरडीसी, जिलापाल, अतिरिक्त जिलापाल, टाउन प्लानिग मेंबर, तहसीलदार होते हैं। इसमें विधायक की कोई भूमिका नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें