सिविल टाउनशिप से बाइक चोरी
सिविल टाउनशिप से घर के सामने खड़ी बाइक चुरा ली गई। इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 07:50 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 07:50 PM (IST)
जासं, राउरकेला : सिविल टाउनशिप से घर के सामने खड़ी बाइक चुरा ली गई। इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है। कुआरमुंडा निवासी सुरेश प्रसाद सिन्हा के दामाद संजीव सिन्हा बाइक लेकर सिविल टाउनशिप निवासी अपने रिश्तेदार के घर आए थे। घर के सामने बाइक खड़ी कर अंदर गए एवं कुछ देर बाद जब बाहर निकले तो गाड़ी गायब थी। आसपास खोजबीन के बाद पता नहीं चलने पर रघुनाथपाली थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें