बजरंग दल ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस
बजरंग दल राउरकेला शाखा की ओर से सेक्टर-3 सीता राम मंदिर परिसर में शुक्रवार को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 11:33 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 11:33 PM (IST)
जासं, राउरकेला : बजरंग दल, राउरकेला शाखा की ओर से सेक्टर-3 सीता राम मंदिर परिसर में शुक्रवार को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता, पश्चिम ओड़िशा बजरंग दल प्रांतीय गोरक्षा प्रमुख राजू सिंह ने कहा कि 14 अगस्त 1947 के दिन भारत विभाजन हुआ था। जिसका दर्द आज भी देशवासियों के दिल में है। इस दौरान दल के सभी सदस्यों ने अखंड भारत को पूरा करने का संकल्प लिया। विहिप के विभाग संगठन मंत्री राम चंद्र नायक, बजरंग दल के प्रताप कुंभार, सूरज कुंभार, अभिषेक धल, शिवा प्रसाद, सोनू सिंह, वासुदेव कुंभार, सूरज मिश्रा, विनोद प्रजापति, विवेक गुप्ता, शुभम जायसवाल आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें