पाला गीत के जरिये कोरोना जागरूकता
बणई स्थित बणेश्वर पाला सांस्कृतिक संघ की ओर से कोरोना संक्रमण तथा इससे बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Sep 2020 11:24 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2020 11:24 PM (IST)
जासं, राउरकेला : बणई स्थित बणेश्वर पाला सांस्कृतिक संघ की ओर से कोरोना संक्रमण तथा इससे बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। संघ के सदस्य ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर पाला गीत के जरिये लोगों को मास्क पहनने, हाथ धुलने, शारीरिक दूरी बनाने का अनुरोध किया गया। बणई ब्लाक के केन्द्रीकला, गोविदपुर, केनावेटा, झीर्डापाली, कषड़ा, सरसरा, पीठाचोर, बड़गोगुआ, जकेइकेला, वनइकेला, रुगुड़ा पंचायत के विभिन्न गांवों में मंडली के सदस्य पहुंचे और नृत्य व गीत से लोगों को जागरूक किया। संघ की ओर से यह कार्यक्रम आने वाले दिनों में भी जारी रखा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें