Move to Jagran APP

अटलबिहारी वाजपेयी वेल्फेयर ट्रस्ट ने किया सैनिटाइज

अटलबिहारी वाजपेयी वेल्फेयर ट्रस्ट की ओर से रविवार को फर्टिलाइजर व लाठीकटा के मार्केट क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 12:27 AM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 12:27 AM (IST)
अटलबिहारी वाजपेयी वेल्फेयर ट्रस्ट ने किया सैनिटाइज
अटलबिहारी वाजपेयी वेल्फेयर ट्रस्ट ने किया सैनिटाइज

जागरण संवाददाता, राउरकेला : अटलबिहारी वाजपेयी वेल्फेयर ट्रस्ट की ओर से रविवार को फर्टिलाइजर व लाठीकटा के मार्केट क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया। कोविड नियम का अनुपालन करते हुए चले इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्यों ने कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक भी किया।

loksabha election banner

ओडिशा प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के महासचिव दुर्गा तांती की अगुवाई में सुबह फर्टिलाइजर हनुमान मंदिर परिसर से सैनिटाइजेशन का कार्यक्रम शुरु किया गया। ट्रस्ट के मुरली गौड़, गोपाल घड़इ, नरेश जेना, सुशील सेठी, पिगला सिंह आदि सदस्यों ने सुपर मार्केट, गंजू मार्केट समेत अन्य क्षेत्रों में जाकर सैनिटाइजर का छिड़काव किया। इसके बाद टीम लाठीकटा पहुंच तथा यहां मार्केट क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया। दुर्गा तांती ने बताया कि संगठन की ओर से इससे पहले सेक्टर-6 की विभिन्न बस्तियों में लोगों को जागरूक करने के साथ सैनिटाइज किया गया है। अन्य क्षेत्रों में भी यह कार्यक्रम जारी रखा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.