हनुमान वाटिका में विश्व शांति यज्ञ आरंभ
जय हनुमान समिति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शहर के प्रमुख धा
जागरण संवाददाता, राउरकेला : जय हनुमान समिति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शहर के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल हनुमान वाटिका का 25वां वार्षिकोत्सव गुरुवार को विश्व शांति यज्ञ के साथ शुरू हो गया।
इससे पूर्व सुबह वेदव्यास त्रिवेणी संगम से कलश में जल भरकर यात्रा निकाली गई। सुबह 11 बजे से यज्ञ आरंभ हुआ। शुक्रवार की सुबह भी पूजन व यज्ञ होगा। शाम को अष्ट प्रहरी का अधिवास किया जाएगा। शाम को दरबारी गायक लालजी शर्मा एवं ग्रुप के द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा। शनिवार को सुबह हवन पूजन के साथ अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ संकीर्तन शुरू होगा। आठ बजे हनुमान पूजा व आरती के पश्चात प्रसाद वितरण होगा। इसके बाद सर्वोदय पाठागार रामायण मंडली फर्टिलाइजर द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। शाम को विश्व शांति यज्ञ की पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा। शनिवार को सुबह इसका समापन नगर कीर्तन व यमुना स्नान के साथ होगा। ट्रस्ट के चेयरमैन दिलीप राय, संयुक्त चेयरमैन निहार राय, महासचिव आरपी गुप्ता, संयुक्त सचिव एम दिनकर, अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, ट्रस्टी दिलीप अग्रवाल, शुभ पटनायक समेत अन्य इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं।