पुलिस पर पथराव मामले मे सभी आरोपितों को जमानत
राउरकेला कंटेनमेंट जोन में पुलिस पर पथराव के मामले में गिरफ्तार सभी 42 आरोपितों को राउरकेला एडीजे की अदालत से जमानत मिल गई है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 12:49 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 06:25 AM (IST)
जासं, राउरकेला : राउरकेला कंटेनमेंट जोन में पुलिस पर पथराव के मामले में गिरफ्तार सभी 42 आरोपितों को राउरकेला एडीजे की अदालत से जमानत मिल गई है। उल्लेखनीय है कि कोरोना मरीज मिलने के बाद प्रशासन की ओर से शहर के मुख्य मार्ग क्षेत्र को कंटेनमेंट एवं बफर जोन घोषित किया गया था। विगत 26 मई को सीमा घटाने को लेकर विवाद के बाद स्थानीय लोगों ने उपद्रव मचाने के साथ पुलिस पर पथराव किया था। जिससे दर्जन भर से अधिक पुलिस कर्मी जख्मी हो गए थे। इस मामले में पुलिस के द्वारा 42 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से आधा दर्जन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिनका इलाज कराने के बाद जेल भेजा गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें