Move to Jagran APP

कृषि क्षेत्र के विकास को ओडिशा सरकार प्रतिबद्ध : डॉ. अरुण साहू

कृषि क्षेत्र को लाभदायक बनाया जाए और किसानों की आमदनी बढ़ायी जाए। इसमें सरकार भरपूर सहयोग कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Nov 2019 09:45 PM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2019 09:45 PM (IST)
कृषि क्षेत्र के विकास को ओडिशा सरकार प्रतिबद्ध : डॉ. अरुण साहू
कृषि क्षेत्र के विकास को ओडिशा सरकार प्रतिबद्ध : डॉ. अरुण साहू

जागरण संवाददाता, राउरकेला: राज्य के कृषि व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. अरुण साहू बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर राउरकेला पहुंचे और समीक्षा बैठक की। इसमें राज्य सरकार की कृषि नीतियों को साझा करते हुए सुंदरगढ़ जिले में कृषि क्षेत्र के विकास को लेकर प्रतिबद्धता व्यक्त की। कहा कि किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से दर्जनों योजनाएं चलायी जा रही हैं। साथ ही कृषि के लिए बुनियादी ढांचे का विकास तेजी से किया जा रहा है। इसमें सूक्ष्म व लघु सिचाई की कई परियोजनाएं लागू की गयी हैं और कई लागू होने वाली हैं। पशुपालन के क्षेत्र में भी अच्छा काम हो रहा है। मकसद है कि कृषि क्षेत्र को लाभदायक बनाया जाए और किसानों की आमदनी बढ़ायी जाए। इसमें सरकार भरपूर सहयोग कर रही है। मछली पालन, गो पालन, बकरी पालन के लिए अलग योजनाएं चल रही है।

loksabha election banner

राउरकेला महानगर निगम के ई-लाइब्रेरी में आयोजित इस समीक्षा बैठक में मंत्री साहू के अलावा विधायक शारदा नायक, शंकर ओराम एवं जिलाधीश निखिल पवन कल्याण मौजूद थे। मंत्री ने विभिन्न विभागों से कार्य में हो रही प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए दिशानिर्देश भी दिया। जिलाधीश ने मंत्री को जिले में कृषि की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया।

खरीफ फसल की खरीद को दिए निर्देश: खरीफ की फसल खरीदने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश मंत्री ने जारी किया। जिले में ज्यादा से ज्यादा केंद्र बनाकर धान की खरीदी की जाए। इसमें किसी तरह की कोताही नहीं बरतने व किसानों को सरकार द्वारा तय दर का भुगतान सुचारु ढंग से करने को कहा।

कोल्ड स्टोरेज की संख्या बढ़ायी जाएगी : मंत्री ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज की संख्या बढ़ायी जाएगी। किसानों के उत्पादन को सुरक्षित रखना पहली प्राथमिकता है। ज्यादातर उत्पाद नष्ट हो जाना बड़ी समस्या है। इसके समाधान के लिए पर्याप्त कदम उठाए जाएंगे। कोल्ड स्टोरेज की संख्या बढ़ने पर किसान अपने उत्पादों को सुरक्षित जमा रख पाएंगे। इससे उनके उत्पादों को पूरे साल बेचने की सहूलियत मिलेगी जिसका लाभ सरकार, किसान व आम लोगों को भी होगा।

म्यूनिसिपल व सरकारी स्वयंशाषित कॉलेज का किया दौरा: मंत्री डॉ. अरुण साहू ने समीक्षा बैठक के उपरांत म्यूनिसिपल कॉलेज में कामर्स ब्लाक का और सरकारी कॉलेज में बालिका छात्रावास का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ नगर विधायक शारदा नायक व जिला बीजद के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे। दोनों कॉलेजों के अध्यापकों, प्राचार्य व छात्रों के साथ मंत्री ने बातचीत कर उनकी समस्याओं को भी जाना। शीघ्र इन समस्याओं के समाधान का भरोसा मंत्री ने दिया।

स्वयंशासित कॉलेज को विवि बनाने की मांग : भाजपा युवा मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा व कृषि विभाग मंत्री अरुण साहू से मिलकर राउरकेला स्वयंशासित कॉलेज पानपोष को विश्वविद्यालय की मान्यता देने समेत विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन मे बताया गया है कि वर्ष 1961 में स्थापित सरकारी स्वयंशासित कॉलेज संबलपुर विश्वविद्यालय के बाद दूसरा बड़ा महाविद्यालय है। यहां इंटर समेत स्नातक तथा स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई हो रही है। रेलवे, सड़क की सुविधा राउरकेला में होने के कारण इसे विश्वविद्यालय की मान्यता दी जाए। इसके अलावा शिक्षा क्षेत्र में बढ़ते फीस दर पर अंकुश लगाने, रिक्त पदों पर नियुक्ति आदि मांगें भी शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा के अंकुश वर्मा, गौरव सिंह, बाबू बिस्वाल, संजीव महंती, अभिषेक बारिक, श्रीकांत पाढ़ी, सुशांत तांती, आशीष शर्मा, सरदार सिंह प्रमुख शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.