पूर्व सैनिकों ने आरएसपी के खिलाफ खोला मोर्चा
जासं, राउरकेला: राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) में पूर्व सैनिकों को नियुक्ति में 14.5 फी
जासं, राउरकेला: राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) में पूर्व सैनिकों को नियुक्ति में 14.5 फीसद आरक्षण की मांग को लेकर पूर्व सैनिकों ने मोर्चा खोल दिया है। पूर्व सैनिकों ने आरोप लगाया है कि आरएसपी में रक्षा विभाग के नियमों को भी नहीं माना जा रहा है। साथ ही पूर्व सैनिकों के तकनीकी प्रमाणपत्र को भी प्लांट में मान्यता न देने का आरोप लगाया है।
आरएसपी में नियुक्ति की मांग पर पूर्व सैनिकों की ओर से विगत 21 दिन से बिरसा चौक पर प्रदर्शन किया जा रहा है। सोमवार को भी काला पताका दिखाकर व बैनर लगाकर प्रदर्शन किया गया। इसमें शामिल पूर्व सैनिकों व अधिकारियों में मेजर अक्षय कुमार सामल, इं. निर्मल कुमार दास, डीएन पंडा, केके महापात्र, मुरलीधर महांत, विनोद पडिहारी, एस महांत, सरोज कुमार परिडा, सूबेदार मेजर साहानी, पी. सामल ,राफेल लकड़ा, जयंत कुमार, सूरथ सेनापति, बी बल, चक्रांत जेना व अन्य लोग शामिल थे।