वृद्ध दंपती पर हमले का आरोपित गिरफ्तार
सुंदरगढ़ सदर आदर्श थाना क्षेत्र के कटरा गांव में वृद्ध दंपती पर जानलेवा हमला के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 01:19 AM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 01:19 AM (IST)
जासं, राउरकेला : सुंदरगढ़ सदर आदर्श थाना क्षेत्र के कटरा गांव में वृद्ध दंपती पर जानलेवा हमला के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। रविवार को घनश्याम सागर व पत्नी राधा सागर मुंडापाड़ा की ओर जा रहे थे तभी सुनील मुंडा ने उन्हें रोक लिया व गाली गलौज की। विरोध करने पर उसने वृद्ध् दंपती पर हमला कर दिया। इससे घनश्याम का एक हाथ टूट गया जबकि पत्नी को भी गंभीर चोट लगी है। घनश्याम की पुत्रवधु सविता सागर की शिकायत के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। वृद्ध दंपती का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें