Move to Jagran APP

जाति व धर्म से परे राष्ट्र निर्माण के लिए करें काम : तिवारी

दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविद केजरीवाल के मॉडल को सुंदरगढ़ जिले के प्रत्येक घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी की ओर से राष्ट्र निर्माण अभियान शुरू किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 11:39 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 06:23 AM (IST)
जाति व धर्म से परे राष्ट्र निर्माण के लिए करें काम : तिवारी
जाति व धर्म से परे राष्ट्र निर्माण के लिए करें काम : तिवारी

जागरण संवाददाता, राउरकेला : दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविद केजरीवाल के मॉडल को सुंदरगढ़ जिले के प्रत्येक घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी की ओर से राष्ट्र निर्माण अभियान शुरू किया गया है। ओडिशा प्रदेश सचिव विनय तिवारी की अगुवाई में रविवार को बसंती कालोनी में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें उन्होंने सभी से राष्ट्र निर्माण यज्ञ में शामिल होने का आह्वान किया।

loksabha election banner

इस सम्मेलन में सुंदरगढ़, तलसरा, राजगांगपुर, बणई, रघुनाथपाली, बीरमित्रपुर व राउरकेला विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कर्मी शामिल हुए। विनय तिवारी ने कहा कि ओडिशा में 23 फरवरी से राष्ट्र निर्माण अभियान शुरू किया गया है। इसके जरिये हर घर तक जाकर लोगों को दिल्ली मॉडल के संबंध में बताया जायेगा। जनसपर्क के दौरान लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोजगार, महिला सुरक्षा ओडिशा में किस तरह संभव हो सकेगा इस संबंध में जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर पार्टी के मीडिया प्रभारी भरत चंद्र बाइ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लंबोदर महंतो, सपनी पूíत, संजीव खलको, संजीव बारा, नवीन बांकिरा, रजनीकांत कुल्लू, गणेश्वर सामल, रमाकांत नायक, रमाकांत माझी, प्रमोद लेंका, मनीष राउत, आरिफ हुसैन, अशोक एक्का, अभिलाष मानिक, निकोलस केरकेटा, रश्मिता सेनापति, सुरेन्द्र सिंह, भीमसेन पटेल, पुष्पा एक्का, अंजला कुल्लू, क्लारा लकड़ा, संतोष बेहरा, मथियास पूíत, रंजन लेंका, पवन अग्रवाल, रबिया तुलताना, यमुना महली आदि लोग शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.