राउरकेला से विमान सेवा शुरू करने की मांग
शहर के सर्वांगीण विकास के साथ यहां से 70 सीट वाले विमान की नियमित सेवा शुरू करने के लिए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखा है।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : शहर के सर्वांगीण विकास के साथ यहां से 70 सीट वाले विमान की नियमित सेवा शुरू करने के लिए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखा है। सांसद सिंह कहा है कि राउरकेला इस्पात संयंत्र की स्थापना के साठ साल हो चुके हैं पर यहां इसके द्वारा कोई बड़ी योजना का काम नहीं किया गया है। वर्तमान में यहां इस्पात जनरल अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाने काम शुरू किया गया है। वर्ष 2023 में राउरकेला में विश्वकप हॉकी मैच का आयोजन होना है। ऐसे में देश-दुनिया से यहां लोगों का आना जाना होगा। वर्तमान उड़ान योजना में 42 सीट वाले विमान की सेवा शुरू करने तैयारी है। राउरकेला के आसपास झारखंड व छत्तीसगढ़ के दस लाख से अधिक आबादी के लिए यह कम है। इस लिए यहां से 70 सीट वाले विमान की सेवा शुरू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा है कि विमान सेवा के लिए केंद्र व राज्य सरकार के बीच समझौते के बाद भी सेवा शुरू नहीं हुई है। संजय सिंह की इस पहल का आप के प्रदेश सचिव विनय तिवारी, भरत चंद्र बाइ ने स्वागत किया है।