Move to Jagran APP

सुंदरगढ़ जिला की 35 जिप सीटों पर दो सौ प्रत्याशी मैदान में

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। सुंदरगढ़ जिले के 35 जिला परिषद सीट के लिए 202 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 08:35 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 08:35 AM (IST)
सुंदरगढ़ जिला की 35 जिप सीटों पर दो सौ प्रत्याशी मैदान में
सुंदरगढ़ जिला की 35 जिप सीटों पर दो सौ प्रत्याशी मैदान में

जागरण संवाददाता, राउरकेला : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। सुंदरगढ़ जिले के 35 जिला परिषद सीट के लिए 202 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। इसमें से दो का नामांकन रद होने के बाद 200 का नामांकन वैध पाया गया है। पानपोष व बणई अनुमंडल के 17 सीटों के लिए 75 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। इसमें भाजपा, बीजद, कांग्रेस, माकपा, झामुमो, आजसू, बसपा, व निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं जिन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किया जा चुका है।

loksabha election banner

पानपोष अनुमंडल के बिसरा क व ख, कुआरमुंडा क व ख, लाठीकटा क, ख एवं ग, नुआगांव क व ख के कुल नौ सीटों पर 51 प्रत्याशी थे।। बिसरा क से नामांकन करने वाले दस प्रत्याशियों में एक प्रत्याशी का नामांकन रद हुआ। लाठीकटा ग के नौ प्रत्याशियों में से दो ने नाम वापस लिया। बिसरा लाठीकटा, कुआरमुंडा ब्लॉक में अब 48 प्रत्याशी मैदान में हैं।

कुआरमुंडा क सीट पर झामुमो के अग्नेल टोप्पो, भाजपा के केशव सिंह, बीजद के नेविल केरकेटटा, कांग्रेस के बेंजामिन एक्का हैं जबकि कुमारमुंडा ख सीट से निर्दलीय पीयूस केरकेटटा, भाजपा के वंदना बेग, कांग्रेस के बिजेंद्र कुमार, बसपा के विश्वनाथ तिर्की, बीजद के राजेन्द्र कुमार मैदान में हैं। नुआगांव क सीट से झामुमो की अनीमा टोप्पो, बीजद के ज्योति दलसरा टेटे, कांग्रेस की दुर्गा ओराम, भाजपा की विनीता कंडूलना तथा नुआगांव ख से कांग्रेस की अनीता खलको, निर्दलीय मनिका लकड़ा, बीजद की संजीता किस्पोटा, कांग्रेस की सुचिता लुगून, बीजद की सुशीला टोपनो हैं। बिसरा क जोन से निर्दलीय चरण महतो, निरुपमा साहू, भुवनेश्वरी द्विवेदी, सुकराम कुम्हार, भाजपा के तपन कुमार स्वाईं, माकपा के प्रदीप गौड़, कांग्रेस के सुशील किडो, बीजद के हालू मुंडारी, झामुमो के लेथा तिर्की चुनाव मैदान में हैं।

बिसरा ख सीट से भाजपा की दशमी मिज, कांग्रेस की दुगी मिज, निर्दलीय मुक्तिलता खाखा, झामुमो की सावित्री ओराम, माकपा की लक्ष्मी लकड़ा चुनाव लड़ रहे हैं। लाठीकटा क सीट से दशरु किसान, भाजपा के दशरथी किसान, भाजपा के भुवनु कुजूर, कांग्रेस के जोसफ खेस चुनाव मैदान में हैं। वहीं लाठीकटा ख से भाजपा की मुनी वार्ला, कांग्रेस की सुमित्रा ओराम, बीजद की संयुक्ता बिन्दु र्वाला, लाठीकटा ग से निर्दलीय इंदुमति तांती, मधुसूदन सिंह, सुनीत सोहन तिर्की जन्मय कुमार सेठी, बीजद के त्रिलोकनाथ सिंह, भाजपा के बुधदेव सिंह, झामुमो के भीमचरण मुर्मू, माकपा के हृदयानंद यादव प्रतिद्वंद्विता कर रहे हैं। अनुमंडल के आठ जिलापरिषद सीट में 47 प्रत्याशी मैदान में हैं। बणई क जोन से भाजपा के कर्मू किसान, कांग्रेस के कंबू धरुआ, माकपा के अमर विजय कुमार बड़नायक, बीजद के वीर विचित्रसेन नायक, आजसू के नवीन किसान, सुशील कुमार बुडा, बणईगढ़ ख सीट से कांग्रेस के तपीचंदन साहू, माकपा के प्रदीप कुमार प्रधान, बीजद के रामचंद्र साहू, भाजपा के रंगूटू किसान, झाममो के संतोष कुमार प्रधान, निर्दलीय क्षेत्रमोहन साहू चुनाव पड़ रहे हैं।

गुरुंडिया क से बीजद के अपीन्द्र किसान, झामुमो के पतरास एक्का, माकपा के राजन लुगून, भाजपा के सूरथ नायक, कांग्रेस के हीरा खेस, निर्दलीय पवित्र मोहन साहू, गुरुंडिया ख से बीजद के कमल लकड़ा, कांग्रेस के त्रिनाथ किसान, माकपा की पुनिया किसान, झामुको की बसंती एक्का मैदान में हैं। कोइड़ा क जोन से भाजपा की मुनी मुंडा, कांग्रेस की टूरी मुंडा, झामुमो की प्यारी मुंडा, बीजद कर रमामणी मुंडा, माकपा की सुशीला मुंडा, कोइड़ा ख सीट से बीजद के अशोक कुमार नायक, भाजपा के कुलमणि पात्र, माकपा के बादल बारिक, कांग्रेस के राजकिशोर पात्र, आजसू की सस्मिता बारिक, निर्ददलीय दिलीप दास चुनाव लड़ रहे हैं। लहुणीपाड़ा क सीट से झामुमो की एलिस लकड़ा, कांग्रेस की जयंती मुंडा बीजद की जुनियानी कांडियार, माकपा की बालेमा मुंडा, भाजपा की जमुना मुंडा, निर्दलीय कुनी मुंडा मैदान में हैं। लहुणीपाड़ा ख सीट से आप की ज्योत्सना मुंडा, माकपा की अमर पूर्णिमा बोदरा, झामुमो की बहलेन लुगून, कांग्रेस की भार्गवी कालो, बीजद की सुशीला टोप्पो, भाजपा की लिलिमा नाग, निर्दलीय सरस्वती नायक प्रतिद्वंद्विता कर रही हैं एवं प्रचार शुरू किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.