सबडेगा में एक घर से निकले 60 नाग
सुंदरगढ़ जिले के सबडेगा ब्लाक अंतर्गत कइसेंरा गांव में विनोद टोप्पो के घर
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Jul 2018 07:06 PM (IST)Updated: Sun, 01 Jul 2018 07:06 PM (IST)
संसू, सुंदरगढ़ : सुंदरगढ़ जिले के सबडेगा ब्लाक अंतर्गत कइसेंरा गांव में विनोद टोप्पो के घर से 60 नाग सांप पकड़े गए हैं। यहां देर शाम तक सांपों की तलाशी जारी थी।
विनोद टोप्पों ने रविवार की सुबह अपने घर से दो सांपों को निकलते देखा। उसे घर के अंदर सांप होने की आशंका हुई और उसने गांव के एक सपेरे को बुलाकर तलाशी शुरू कराई। उसने देखा की घर में मिट्टी की दीवार के बीच एक बड़ी सी जगह बनी हुई जिसमें नाग के बच्चे मौजूद थे। एक एक कर 60 नागों को मटकी पर रखा गया। लोगों को वहां और सांप होने की आशंका है। देर शाम तक सांपों की तलाशी जारी थी। सभी सांपों को वन विभाग को सौंप दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें