बणई अनुमंडल में धान खरीदने के लिए बनी 29 मंडियां
जागरण संवाददाता राउरकेला बणई अनुमंडल में खरीफ धान खरीदने के लिए 29 मंडियां बनाई गइ
जागरण संवाददाता, राउरकेला : बणई अनुमंडल में खरीफ धान खरीदने के लिए 29 मंडियां बनाई गई है। यहां 23 नवंबर से धान की खरीदी आरंभ हो जायेगी। पिछले साल 9171 किसानों का पंजीकरण हुआ था जबकि इस साल 11,687 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इस साल 6.15 लाख क्विटल धान संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है।
बणई अनमुंडल में बणई लैंपस के अधीन बणईगढ़, जकईकेला, दरेइकेला, रुगड़ा लैंपास के रुगुड़ा, तेंडुरा, बनईकेला, सरसरा लैंपस के अधीन झिरडापाली, गुरुडिया लैंपस के नरेन्द्र, बनईकेला व भालूडुंगरी, लहुणीपाड़ा लैंपस के अधीन लहुणीपाड़ा, खुटागांव लैंपस के खुटगांव, कुलीपोष, कुरडा, कुडेइकला, महुलपादा लैंपस में महुलपादा व फुलझर, कोइड़ा लैंपस के कोइड़ा, जामूडीह के जामूडीह, विमलागढ़ लैंपस के विमलागढ़, केबलांग व गोपना, बांकी लैंपस के बांकी व चांदीपोष, सोल लैंपस के सोल व पंकडीह, जर्डा लैंपस के जर्डा व कुंडेइडीहा तथा राजामुंडा आरसीएमएस के मंडी में किसानो का धान खरीदने का प्रबंध किया गया है। पिछले साल करीब 17 सौ किसान धान बेचने से वंचित रह गए थे। पिछले साल 4.6 लाख क्विटल धान संग्रह किया गया था जबकि इस साल इससे अधिक 6.15 लाख क्विटल धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। सामान्य किस्म के धान के लिए 18.68 रुपये एवं एफक्यू धान के लिए 18.88 रुपये प्रति किलो मूल्य निर्धारित किया गया है। धान खरीद को लेकर बैठक में उपजिलापाल प्रदीप डांग ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। बैठक में एएसपी सैयद मुजीबुर रहमान, अनुमंडलीय अधिकारी धर्मपद दास, सहायक निदेशक संजय प्रधान, बणई जिला कृषि अधिकारी एसके राउत, आपूर्ति निरीक्षक विजय कुमार साहू, नियंत्रित बाजार कमेटी के सचिव बाबूलाल कुम्हार, डमरूधर किसान, 13 लैंपस के अधिकारी, पांच मिलर्स, ब्लाक कृषि अधिकारी शामिल थे।