सुंदरगढ़ जिले में 261 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ
सुंदरगढ़ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Aug 2020 11:44 PM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2020 06:23 AM (IST)
जासं, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। 24 घंटे के अंदर जिले में 154 नए मरीज मिले हैं तो बुधवार को 261 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद मरीजों का कोरोना अस्पताल में इलाज चल रहा था एवं उनके स्वस्थ होने तथा रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें