राउरकेला एयरपोर्ट पर 10 दिनों से खड़ेे हैं न्यूजीलैंड के 2 एयरक्राफ्ट, जांच की उठी मांग
न्यूजीलैंड के 2 एयरक्राफ्ट पिछले 10 दिनों से खड़ेे हैं एक प्लेन 19 मार्च को दो विदेशी नागरिक व एक भारतीय नागरिक के साथ तथा दूसरा 20 मार्च को दो विदेशी नागरिकों साथ राउरकेला आया था
राउरकेला, जेएनएन। स्टील सिटी राउरकेला एयरपोर्ट में न्यूजीलैंड के 2 एयरक्राफ्ट खड़ेे हैं। यह दोनों एयरक्राफ्ट 20 मार्च को राउरकेला पहुंचेे थेे। भारत के साथ पूरे विश्व कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। ऐसे समय में दो विदेशी एयरक्राफ्ट किस तरह राउरकेला पहुंचे यह शहर वासियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर इस संबंध में जिला प्रशासन की और से कोई जानकारी नही दी गई है। हालांकि इस संबंध में मीडिया द्वारा अनुसंधान किए जाने पर आरएसपी प्रबंधन ने बताया कि जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ व पश्चिम बंगाल में सर्वे के लिए एक कंपनी को भारत सरकार ने नियुक्त किया है।
कंपनी की ओर से चारों राज्यों में सर्वे के लिए न्यूजीलैंड से दो विशेष प्लेन मंगवाये गयेे थेे। जिनमें सर्वे के लिए सभी जरूरी उपकरण उपलब्ध है। इनमें से एक प्लेन 19 मार्च को दो विदेशी नागरिक व एक भारतीय नागरिक के साथ तथा दूसरा प्लेन 20 मार्च को दो विदेशी नागरिकों साथ राउरकेला आया था। लेकिन इस बीच कोरोना को लेकर न्यूजीलैंड की ओर से उनके नागरिकों को उसी दिन लौटाने का निर्देश जारी करने के कारण उसी दिन झाड़सुगुड़ा होकर लौट गए थे।
हालांकि सवाल यह उठ रहा है कि 20 मार्च तक विमान का परिचालन स्थगित नहीं किया गया था। ऐसे में यह दोनों एयरक्राफ्ट को राउरकेला में क्यों छोड़ दिया गया। इस संबंध में जिला प्रशासन को भी सूचना दिए जाने की बात आर एस पी प्रबंधन द्वारा कही गई है। हालांकि यह पूरी घटना 10 दिनों के बाद सामने आने के कारण मामले की जांच करने की मांग उठ रही है। दूसरी और आरएसपी प्रबंधन द्वारा कहा गया है कि सभी विदेशियों की डॉक्टरी जांच आईजीएच में की गयी थी तथा सभी के रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी।