राहुल गांधी ब्रिगेड का मना स्थापना दिवस
सेक्टर-21 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड का 15 वां स्थापना दिवस मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 11:38 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 11:38 PM (IST)
जासं, राउरकेला : सेक्टर-21 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड का 15 वां स्थापना दिवस मनाया गया। ब्रिगेड की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में लोक हित के लिए सभी को मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि राय ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह द्वारा बच्चों के बीच अल्पाहार का वितरण किया गया। मानु सामल, रमेश गुप्ता, प्रदीप बेहरा, दिनेश बेहरा, संदीपन महापात्र, सोनज दास, धर्मेंद्र सिंह और सुचिता राउत ने सहयोग किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें