Move to Jagran APP

राजगांगपुर में सोल्लास मनी नेताजी की जयंती

सीमेंट नगरी राजगांगपुर में शनिवार को सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती सोल्लास मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 10:19 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 10:19 PM (IST)
राजगांगपुर में सोल्लास मनी नेताजी की जयंती
राजगांगपुर में सोल्लास मनी नेताजी की जयंती

संसू, राजगांगपुर : सीमेंट नगरी राजगांगपुर में शनिवार को सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती सोल्लास मनाई गई। इस अवसर पर सुभाष कमेटी के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह व सचिव शंभू सिंह के नेतृत्व में सुभाष चौक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विनोद चंद्र पंडा सहित सम्मानित अतिथि अधिवक्ता प्रदीप पटनायक, मुख्य वक्ता डालमिया कॉलेज के प्रोफेसर जनार्दन प्रसाद कनौजिया, पूर्व उप नगरपाल अशोक दास, कांग्रेस अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद उर्फ पक्का बाबू, हृदय नारायण सिंह, मोहम्मद अफजल, अंबिका मोहंती, सुरेश बारिक प्रमुख ने उपस्थित रहकर नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान का किया। कहा कि आज के युवाओं को उनके नीति आदर्श पर चलना चाहिए। शहर के स्कूल-कालेजों में भी नेताजी की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

loksabha election banner

डीवीएम पराक्रम दिवस के रूप में मनी नेताजी की जयंती : नगर स्थित डालमिया विद्या मंदिर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई। सभा की शुरुआत गुरु वंदना एवं कबीर अमृतवाणी के साथ हुई। इसके उपरांत चिन्मयी शाह, रुद्रेश्व ओझा, सारांश महतो, श्रेया घोष, सृष्टि सत्पति आयुष्मान पांडे, विकास बारिक, शशांक पंडा ने नेताजी के राष्ट्र की स्वतंत्रता को लेकर किए गए संघर्ष एवं अविस्मरणीय योगदान पर प्रकाश डाला। जूनियर समूह में हिमांशु प्रधान एवं शुभाशीष नायक ने कविता के माध्यम से नेताजी के बलिदान को अमर बताया। कार्यक्रम में संगीत शिक्षिका श्वेता शेखर आजाद हिद फौज के प्रथम गीत कदम कदम बढ़ाए जा.., पेश किया। कार्यक्रम का संचालन सेलिना महापात्रा ने किया। अंत में विद्यालय के प्राचार्य डा. राघवेंद्र द्विवेदी ने अपने संबोधन में नेता जी द्वारा दिए गए बलिदान को अमर रखने व युवा पीढ़ी को उनके देश प्रेम की भावना को जागृत करने का आह्वान किया। युवा वर्ग को नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेकर एक अनुशासित राष्ट्रभक्त और लीडरशिप को अपनाने को कहा। विद्यालय के सीईओ डा. रोजेटा विलियम ने अपने संदेश में नेताजी के इस पराक्रम दिवस पर सभी को संकल्प लेने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राएं एवं शिक्षक वर्चुअल माध्यम से जुड़ कर संकल्प लिया कि हम सब देश के सच्चे नागरिक बन कर देश की उन्नति में अपना योगदान देंगे। देशवासियों को अधिकार लेने का गुण सिखा गए नेताजी : : डोमेस्टिक गैस डिलीवरी ब्यॉवज एंड मैकेनिक एसोसिएशन, राउरकेला की ओर से नेताजी की जयंती पर उदितनगर फिटनेस पार्क में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि रमेश बल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश वासियों को अपना अधिकारी लेने का गुण सिखा गए। उन्होंने कहा कि देश को अंग्रेजों के शासन से आजाद कराने में नेताजी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कारण आज भी पूरा देश उनकों याद करता है। उनके बलिदान से लोगों को बहुत कुछ सीखने के लिए मिलता है। खासकर युवा पीढ़ी को अपने कार्य करने के साथ देश की सेवा करने की भी जिम्मेदारी सिखाती है। संस्था के अध्यक्ष महेंद्र कुमार बाग, सचिव सामुएल हरिपाल समेत व्यास देव, सितेश तिर्की, बिपिन बिहारी बड़ाईक, कृष्णा नायक, शरत चंद्र जेना, बबलू यादव शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.