मोबाइल में लिक भेजकर 10. 25 लाख की ठगी
मोबाइल में लिक भेजकर साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के चार अकाउंट से 1025000 की ठगी कर ली है। ठगी के शिकार शुभेंदु मंडल ने इस संबंध में साइबर थाने के साथ-साथ रघुनाथपल्ली थाने में अलग-अलग मामला दर्ज कराया है। शुभेंदु के लिखित शिकायत पर पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में मिली सूचना के मुताबिक कोलकाता निवासी शुभेंदु मंडल मुंबई के एक घरेलू कंपनी में काम करता है। वह परिवार के साथ राउरकेला में जब रहता था तो से
जागरण संवाददाता, राउरकेला : मोबाइल में लिक भेजकर साइबर अपराधियों ने रविवार देर रात एक व्यक्ति के अकाउंट से 10.25 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित शुभेंदु मंडल ने सोमवार को इस संबंध में साइबर थाने के साथ-साथ रघुनाथपल्ली थाने में भी मामला दर्ज कराया है। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सूचना के मुताबिक कोलकाता निवासी शुभेंदु मंडल मुंबई के एक घरेलू कंपनी में काम करता है। वह परिवार के साथ राउरकेला में जब रहता था तो सेक्टर 20 स्थित इस्पात अंग्रेजी माध्यमिक स्कूल में पढ़ाता था। 30 साल बाद स्कूल के साथियों के साथ राउरकेला में बंधु मिलन कार्यक्रम में भाग लेने मुंबई से आया था। यहां वह राउरकेला एक होटल में ठहरा था।
शुभेंदु अपने पुराने साथियों के साथ बंधु मिलन में शामिल होने के बाद होटल चला आया। जहां बैठकर मोबाइल पर अपने परिचितों के साथ बातचीत कर रहा था। तभी उसके मोबाइल पर एक लिक आया। जिसे टच करते ही एक एप अपने आप डाउनलोड हो गया। जिसके बाद रात दो बजे से चार बजे के बीच चार बार हुए ट्रांजेक्शन में 10. 25 लाख रुपये अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर हो गया। जिसकी सूचना उसे मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से मिली। शुभेंदु को कुछ भी समझ नहीं आया। तो उसने अपने साथियों के साथ घटना को साझा किया। इसके बाद सुबह उसने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई।