पुरी में 50 हजार चंदन के पौधे लगाएगा अंतरराष्ट्रीय केंद्र
ओडिशा अंतरराष्ट्रीय केंद्र की ओर से लोगों के बीच चंदन पौधा वितरण कार्यक्रम शुरू किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 10:38 PM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 06:45 AM (IST)
संसू, पुरी : ओडिशा अंतरराष्ट्रीय केंद्र की ओर से लोगों के बीच चंदन पौधा वितरण कार्यक्रम शुरू किया गया है। स्थानीय राणीसती मंडप में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए केंद्र के अध्यक्ष परेश नायक ने कहा कि चक्रवात फणि के चलते पुरी जिले में लाखों की संख्या में पेड़ उजड़ गए हैं। ऐसे में केंद्र ने जिले में 50 हजार चंदन पौधे लगाने का निर्णय लिया है, इसकी शुरुआत आज 400 चंदन पौधे वितरित कर की गई है। प्रकृति बंधु बद्री मिश्रा ने कहा की भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की सेवा के लिए इस कार्य को किया जा रहा है। महाप्रभु हमारी इस मुहिम को सफल बनाएंगे। उत्सव में सामाजिक कार्यकर्ता गीतांजलि पंडा, संयम प्रकाश सेनापति प्रमुख उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें