श्रीक्षेत्र धाम में महोदधि आरती 21 को
युगों-युगों से प्रकृति उपासना सनातन धर्म की वैदिक परंपरा है। इसी अनुरूप करीब 12 साल से जगतगुरु शंकराचार्य मठ की तरफ से महोदधि आरती की जा रही है।
जेएनएन, पुरी : युगों-युगों से प्रकृति उपासना सनातन धर्म की वैदिक परंपरा है। इसी अनुरूप करीब 12 साल से जगतगुरु शंकराचार्य मठ की तरफ से महोदधि आरती की जा रही है। इस साल 12वीं महोदधि आरती 21 जनवरी को समुद्र किनारे महोदधि तट पर की जाएगी। तीर्थराज महोदधि आरती संचालन समिति के सचिव सुनील कुमार पूजा पंडा ने बताया है कि इस आरती में भारत के कई संत महंत शामिल होंगे। अपराह्न 4:30 बजे से भजन कीर्तन शुरू जाएगा। गजपति महाराज दिव्य ¨सहदेव भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। शाम 6:30 बजे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महोदधि आरती करेंगे। इसके बाद सभी वैदिक छात्र आरती करेंगे। इस कार्यक्रम में पुरी के अलावा राज्य भर से मान्यगण लोग भाग लेंगे। पत्रकार वार्ता में जितेन्द्र महापात्र, मनोज रथ उपस्थित थे।