किसानों के लिए विकास का रास्ता खोलेगी कालिया योजना
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कालिया योजना के तहत प्रोत्साहन राशि प्रदान करने अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को पुरी जिला के मालतीपाटपुर में एक विशाल किसान सम्मेलन के जरिए किया।
जेएनएन, पुरी : मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कालिया योजना के तहत प्रोत्साहन राशि प्रदान करने अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को पुरी जिला के मालतीपाटपुर के पास एक विशाल किसान सम्मेलन के जरिए किया। इस योजना में पहले चरण में 12 लाख 45 हजार किसानों को लाभ मिलेगा। इस किसान समावेश के जरिए मुख्यमंत्री ने कालिया योजना में 10 लाख किसानों को आíथक प्रोत्साहन संबंधी प्रमाणपत्र प्रदान करने के साथ इस अभियान का शुभारंभ किया है। आज से राज्य के विभिन्न पंचायत कार्यालयों में इस योजना के तहत सरकारी सहयाता राशि के लिए चयनित किसानों की सूची जारी की गई है। कालिया योजना में किसानों को आíथक प्रोत्साहन राशि बांटने अभियान शुरू करने पुरी में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान पूरे देश को खाद्य मुहैया करा रहे हैं। किसानों के द्वारा उत्पादित चावल से श्री जगन्नाथ महाप्रभु का महाप्रसाद बनता है। इसीलिए राज्य सरकार ने किसानों के लिए शुरू योजना का नाम भी कालिया रखा है। आगामी दिनों में यह कालिया योजना पूरे देश में किसानों के विकास का रास्ता खोलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कृषि और किसानों के विकास के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। सूबे में प्रत्येक किसान को उसकी उपज का समुचित मूल्य मिले, इसके लिए भी केंद्र से निरंतर संघर्ष जारी है और सरकार किसानों को उनका हक दिलाने के प्रतिबद्ध है।