Move to Jagran APP

हर्षबर्धन ने किया महाप्रभु जगन्नाथ का दर्शन

By Edited By: Published: Tue, 22 Jul 2014 01:30 AM (IST)Updated: Tue, 22 Jul 2014 01:30 AM (IST)
हर्षबर्धन ने किया महाप्रभु जगन्नाथ का दर्शन

जागरण संवाददाता, पुरी

loksabha election banner

दो दिवसीय ओडिशा दौरा पर आए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षबर्धन ने रविवार को श्रीमंदिर में जाकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ का दर्शन किया है। केंद्रीय मंत्री के श्रीमंदिर में आगमन के चलते सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई थी। डा. हर्षबर्धन महाप्रभु का दर्शन करने के बाद पुरी मुख्य चिकित्सालय का मुआयना किया। इसके बाद मीडिया को जानकारी देते हुए कहा है कि 2015 में महाप्रभु के होने नवकलेवर को देखते हुए पुरी सदर मुख्य अस्पातल का विकास किया जाएगा। बाद में सर्किट हाउस में भाजपा की तरफ से जिला अधिकारी, जिला कार्यकर्ता, कृष्ण चन्द्र जगदेव, शरद मिश्र, कृष्ण चन्द्र पण्डा ने प्रमुख एक स्मारक पत्र मंत्री को दिया। स्मारक पत्र में पुरी में मेडिकल कालेज बनाने के लिए माग की गई है। बहुत जल्द ही इस माग को पूरा करने के लिए मंत्री ने आश्वासन देने के साथ जल्द ही पुरी मेडिकल कालेज बनाने का आश्वासन दिया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री कोणार्क के लिए रवाना हुए।

इससे पहले शनिवार शाम को हर्षबर्धन ने श्रीक्षेत्र के गोबर्धन पीठ में जगतगुरु शकराचार्य से मुलाकात की। लोगों के स्वास्थ्य के बारे में चिंता करने के लिए शकराचार्य ने मंत्री को परामर्श दिए। धर्म की किस प्रकार से रक्षा की जाएगी। इस पर भी महत्व देने के लिए भी शकराचार्य ने केंद्रीय मंत्री को सलाह दी। चर्चा के दौरान पुरी जिला भाजपा के मुख्य कार्यकर्ता कृष्ण चन्द्र पण्डा उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.