किसानों का कृषि ऋण माफ हो : भाजपा
जागरण संवाददाता, पुरी
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने राज्य के सभी किसानों के कृषि ऋण माफ करने के साथ तूफान व बाढ़ से प्रभावित किसानों को बीज के लिए प्रति हेक्टेयर 30 हजार रुपये और नकद फसल के लिए 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर देने की मांग की है। सद्भावना सभा कक्ष में संपन्न किसान मोर्चा की दूसरी राज्य कार्यकारिणी बैठक में प्रस्ताव पारित ये मांगें उठाई गई।
किसान मोर्चा के राज्य अध्यक्ष महेश्वर साहू ने बैठक की अध्यक्षता की। कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक उद्घाटित करने के बाद मोर्चा के राज्य महासचिव हृषिकेष जेना ने अतिथियों का परिचय दिया। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण जगदेव, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचन्द्र पंडा, भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष बसंत पंडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जुएल ओराम और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ आदि उपस्थित थे। किसान मोर्चा के राज्य उपाध्यक्ष सुरथ विश्वाल ने अतिथियों का स्वागत किया। राज्य महासचिव यदुमाणि पाणिग्रही ने कृषि प्रस्ताव पेश किया। राज्य सचिव मंगल साहू ने प्रस्ताव का समर्थन किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर