पार्षद के साथ एएसआइ ने किया दुर्व्यवहार
झारसुगुड़ा नगरपालिका के वार्ड 21 से पार्षद सह वकील संघ के पूर्व अध्यख ि
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Feb 2018 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 23 Feb 2018 03:00 AM (IST)
संसू, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा नगरपालिका के वार्ड 21 से पार्षद सह वकील संघ के पूर्व अध्यख सियाराम दास के साथ एएसआइ द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पार्षद ने पालिका अध्यक्ष से लिखित रूप में शिकायत करते हुए सभी पार्षदों की बैठक बुलाकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पार्षद ने बताया है कि विगत 20 फरवरी को वह अपने वार्ड में एक पारिवारिक विवाद सुलझाने गए थे। यहां पहले से झारसुगुड़ा थाना के एएसआइ प्रधान व अन्य दो पुलिसकर्मी उपस्थित थे। जब वह परिवार के बीच सुलह कराने के लिए बात कर रहे थे तभी किसी बात को लेकर एएसआइ प्रधान ने गाली गलौज करने समेत उनके साथ धक्कामुक्की की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें