Move to Jagran APP

ओडिशा में नाव पलटने से मरने वालों की संख्या हुई नौ, 55 लोग थे सवार

महानदी में नाव पलटने से नाै लाेगों की मौत हो गई, इसमें 55 लोग सवार थे जबकि इस नाव में दस लोगों के बैठने की क्षमता है।

By BabitaEdited By: Published: Thu, 03 Jan 2019 10:54 AM (IST)Updated: Thu, 03 Jan 2019 10:54 AM (IST)
ओडिशा में नाव पलटने से मरने वालों की संख्या हुई नौ, 55 लोग थे सवार
ओडिशा में नाव पलटने से मरने वालों की संख्या हुई नौ, 55 लोग थे सवार

भुवनेश्वर, जेएनएन। केंद्रपाड़ा के अन्तर्गत महानदी में निमाड़िया के पास हुए नाव हादसे में मरने वालों की संख्या नौ तक पहुंच गई है। नदी से सभी मृतकों को निकाल लिया गया है। मरने वालों में सात बच्चे एवं दो महिला है। गुरुवार सुबह 3 बजे से राहत एवं बचाव का कार्य चल रहा है। 

prime article banner

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जगतसिंहपुर जिला के कुजंग स्थित हसिणा गांव के 17 परिवार के पुरुष, महिला एवं बच्चों को मिलाकर कुल 55 लोग पिकनिक मनाने के लिए दो देशी नाव से हुकीटोला गए थे। हालांकि वहां से ये सभी सदस्य एक ही नाव से लौट रहे थे कि केन्द्रापड़ा के निमाड़िया में महानदी में नाव संतुलन खोकर अचानक पलट गई। नाव में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण यह दुर्घटना होने की बात कही जा रही है। नाव में यात्रियों को ले जाने की क्षमता 10 थी जबकि इसमें 55 लोग सवार हो गए थे। मरने वालों में एक ही परिवार के 3 सदस्य एक महिला एवं दो बच्चे शामिल हैं। नाव चालक को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

केंद्रपाड़ा के एसपी नीतिशेखर ने कहा है कि ये सभी यात्री पिकिनिक जाते समय दो नाव से गए थे, मगर वहां से लौटते समय एक ही नाव में सवार होकर सभी वापस आ रहे थे। नाव भी कोई बड़ी नहीं थी। इस नाव में 10 लोगों के बैठने की क्षमता है। किस परिस्थिति में ये लोग इतनी संख्या में नाव में सवार हुए इसकी जांच की जाएगी।     नाव डूबने की खबर मिलते ही स्थानीय लोग उद्धार कार्य में लग गए थे। सूचना मिलने के बाद दमकल वाहिनी, ओड्राफ टीम, कोस्ट गार्ड की टीम को राहत एवं बचाव कार्य में नियोजित किया गया। केंद्रपाड़ा के जिलाधीश एवं उप जिलाधीश मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया है। पानी से निकालने के बाद यात्रियों को स्थानीय लोगों ने कपड़ा पहनाने के साथ तुरन्त आग जलाकर उन्हें ठंड से राहत देने की व्यवस्था की। 

इस हादसे की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एवं केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने गहरा दुख प्रकट किया है। प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा करने के साथ घायल ए​वं अस्वस्थ लोगों के मुफ्त में इलाज करने का निर्देश दिया है। केंद्र मंत्री धर्मेंद्र प्रधान घटना पर दुख प्रकट करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। 

जानिये- ओडिशा में कब और कहा हुए नाव हादसे, क्या हैं कारण 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.