कराटे के विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
झारसुगुड़ा स्थित ओएसएपी सेकेंड बटालियन की ओर से कराटे प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सक्सेस एकेडमी ओडिशा की ओर से संबलपुर जिले के बुर्ला में आयोजित 5वीं एससीकेओ ओपन स्टेट कराटे प्रतियोगिता में सफल कराटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
संसू, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा स्थित ओएसएपी सेकेंड बटालियन की ओर से कराटे प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सक्सेस एकेडमी ओडिशा की ओर से संबलपुर जिले के बुर्ला में आयोजित 5वीं एससीकेओ ओपन स्टेट कराटे प्रतियोगिता में सफल कराटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। ओएसएपी सेकेंड बटालियन में आयोजित समारोह में सेकेंड बटालियन के कमांडेंट आशीष कुमार दुबे, डिप्टी कमांडेंट लक्ष्मण सिंह, सहायक कमांडेंट दिलीप साहू आदि अधिकारियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर दीपक कुमार दास, मिश्रा नायडू व आयुष गोयल आदि उपस्थित थे। ब्रजराजनगर महाविद्यालय में मना संविधान दिवस : शुक्रवार को ब्रजराजनगर महाविद्यालय के राजनीति विभाग द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। प्राचार्य डा. विश्वजीत खमारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भारत के संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डाला तथा आज की युवा पीढ़ी को संविधान की मूल भावनाओं का आदर करने की सलाह दी। वाणिज्य विभाग प्रमुख समीर रंजन नायक ने भी संविधान से जुड़े कुछ तथ्यों पर छात्र छात्राओं का ध्यान आकर्षित किया। राजनीति विभाग की मुख्य डॉ पद्मावती महापात्र ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ते हुए उसमें छिपी संविधान की मूल भावना को बताया तथा सभी को संविधान मानने की शपथ दिलाई। उन्होंने संविधान के प्रत्येक शब्द में छिपी सार्थकता का परिचय दिया। कार्यक्रम में स्नातक अंतिम वर्ष के ऋतु साहू, सुबर्न प्रधान, एम संजना, देवेन्द्र खडिया, इत्यादि ने भी भारतीय संविधान पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में वित्त विभाग प्रमुख पद्मिनी त्रिपाठी, शिक्षा विभाग प्रमुख आकाश प्रधान इत्यादि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की। अंत मे अंतिम वर्ष के छात्र रविन्द्र सुना ने धन्यवाद ज्ञापन किया।