कोरोना से ब्रजराजनगर में दो लोगों की मौत
संसू ब्रजराजनगर कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट आने ब्रजराजनगर निवासी राम निवास रुंगटा (
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 08:00 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 08:00 PM (IST)
संसू, ब्रजराजनगर : कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट आने ब्रजराजनगर निवासी राम निवास रुंगटा (68) और कस्तूरी विग (78) की मौत हो गयी। बता दें, नियमित चेकअप के दौरान राम निवास रुंगटा को संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद भुवनेश्वर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। वे अग्रवाल समिति के सह सचिव तथा अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन की ब्रजराजनगर शाखा के सक्रिय सदस्य थे। नगर के दुकानदारों ने शुक्रवार को अपने-अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखकर उन्हें सम्मान प्रदान किया। इधर, कोरोना वायरस की चपेट में आये कस्तूरी विग का इलाज ब्रजराजनगर के एक अस्पताल में चल रहा था जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें