Move to Jagran APP

अंतर जिला बाइक चोर गिरोह के छह गिरफ्तार

झारसुगुड़ा पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतर चोर गिरोह के छह लोगों को दबोचा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 07:01 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 07:01 PM (IST)
अंतर जिला बाइक चोर गिरोह के छह गिरफ्तार
अंतर जिला बाइक चोर गिरोह के छह गिरफ्तार

संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतर जिला बाइक चोर गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से झारसुगुड़ा, संबलपुर व सुंदरगढ़ समेत विभिन्न स्थानों से चोरी हुई 20 बाइक जब्त की गई है। झारसुगुड़ा टाउन थाना में झारसुगुड़ा एसपी विकास कुमार दास ने यह जानकारी दी।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि झारसुगुड़ा से तीन दिन पहले बाइक चोरी की घटना की जांच कर रही थी तभी पुलिस को सुराग लगा। तीन दिन पहले पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी तभी एक बाइक को रोकने का प्रयास किया गया पर चालक तेजी से भागने लगा। उसे पीछा कर पड़ा गया। वह बाइक कुछ दिन पहले ही बिग बाजार के पास से चोरी हुई थी। पूछताछ में आरोपित ने बाइक चोरी का अपराध स्वीकार किया। इसके बाद वह फरार हो गया। उसकी निशानदेही के आधार पर एडीपीओ निर्मल महापात्र के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। इसमें टाउन थानाधिकारी सावित्री बल, एसआई एम पाणीग्राही, मदन नायक, डी नायक व एस के तिर्की सहित हवलदार एस नायक,कांस्टेबल ए मेहर,कांस्टेबल लोचन ना,कांस्टेबल रिकु रोहिदास व होमगार्ड (क्राइम ब्रांच)192 राजेन्द्र जेना को शामिल किया गया था। फरार हुए बाइक चोर के बताए गए ठिकानों पर छापेमारी कर इसमें जुड़े छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से चोरी की 20 बाइक जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपितों में सुभाष टप्पो(29)सुंदरगढ़, जीयु मांझी(23)रेंगाली संबलपुर, विश्वमित्रा छुरिया (27)संबलपुर, रामा कांदरा(32) गांधी चौक ब्रजराजनगर, रविरतन रणबीडा(34) संबलपुर, एस कुमार सिग(25) संबलपुर शामिल हैं। एसपी दास ने बताया कि उक्त गिरोह के रामा कांदरा के गांधी चौक के पास बगराचका स्थित घर से 10 से अधिक बाईक, झारसुगुड़ा के माली मुंडा के पास सुभाष टप्पो के पास सात व अन्य चोरों के पास से चोरी कर रखी गई बाइक जब्त की गयी है। वहीं बाइक चोरी गिरोह का सरगना जगन्नाथ राणा फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जगन्नाथ राणा उदितनगर राउरकेला का रहने वाला है और वर्तमान में रेंगाली में परिवार के साथ रहता है। जगन्नाथ के नाम पर पहले से ही 30 से अधिक मामले संबलपुर, सुंदरगढ़, राउरकेला ,गंजाम व झारसुगुड़ा जिले में दर्ज हैं। वहीं रामा कांदरा के नाम छह,विश्वमित्रा छुरिया के नाम सात,सुभाष टप्पो के नाम आठ, रविरंजन रणबीडा के नाम छह व एस कुमार सिग के नाम पर सात मामले दर्ज हैं। सभी आरोपितों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.