विकेंड शटडाउन में बंद रहीं दुकानें सड़कों पर पसरा सन्नाटा
कोरोना कि दूसरी लहर के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने राज्य के दस जिलों मे शनिवार व रविवार दो दिन शटडाउन कि घोषणा कि थी।
संसू, झारसुगुड़ा : कोरोना कि दूसरी लहर के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने राज्य के दस जिलों मे शनिवार व रविवार दो दिन शटडाउन कि घोषणा कि थी। शटडाउन जिलों के पालिका अंचल में लगाया गया है। उक्त दिशा निर्देश के जारी किए जाने के बाद प्रशासन कि ओर से शुक्रवार कि संध्या लोगों को इसकी सूचना देने के लिए माइक से एनाउंस भी कराया गया था, और इसका व्यापक असर आज झारसुगुड़ा जिले के तीनों नगरपालिका क्षेत्र झारसुगुड़ा, ब्रजराजनगर व बेलपहाड़ में देखने को मिला है। शनिवार सुबह से ही पुलिस प्रशासन कि ओर से शहर के सभी चौक-चौराहों पर चैकिंग शुरू कर दी थी, और आवश्यक सेवा व काम से जा रहे लोगों को ही जाने दिया। वहीं अन्य सभी को रोक दिया था। विकेंड शटडाउन के चलते शनिवार को शहर की सभी दुकानें बंद रहीं। केवल झारसुगुड़ा से होकर गुजरने वाले एनएच 409 व एसएच 10 पर वाहनों का आवागमन होता दिखा। वहीं रात्री कर्फ्यू के समय में भी परिवर्तन कर संध्या छह बजे से सुबह पांच बजे तक कर दिया गया है। शनिवार सुबह से ही उपजिलाधीश शिव टप्पो, तहसीलदार दीलिप प्रधान, थानाधिकारी सावित्री बल, पालिका के र्निवाही अधिकारी योगेन्द्र मांझी सहित जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मुख्य मार्ग व चौक-चौराहों पैनी नजर बनाऐ हुए थे। और नियम नहीं मानने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के साथ जुर्माना भी वसूला। झारसुगुडा़ नगर पालिक कि तरह ही ब्रजराजनगर व बेलपहाड़ नगर पालिका अंचल में भी शटडाउन शत-प्रतिशत सफल रहा। प्रशासन ने लोगों से अपील भी कि है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी लोग कोविड नियम का पालन करें। अन्यथा नियम नहीं मानने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही कि जाएगी। वहीं कोविड नियम का कड़ाई से पालन कराने के लिए 17 स्क्वायड का गठन किया गया है। इसमें से 11 स्क्वड पालिका अंचल के लिए है। जिसमे झारसुगुडा़ पालिका अंचल के लिए चार, ब्रजराजनगर पालिका अंचल के लिए तीन व बेलपहाड़ पालिका अंचल के लिए दो स्क्वायड का गठन किया गया है।