सात माह बाद बेलपहाड़ व ब्रजराजनगर में खुले आहार केंद्र
संसू ब्रजराजनगर कोरोना महामारी के कारण सात माह से बंद बेलपहाड़ व ब्रजराजनगर के आहा
संसू, ब्रजराजनगर : कोरोना महामारी के कारण सात माह से बंद बेलपहाड़ व ब्रजराजनगर के आहार केंद्र को सोमवार से खोल दिया गया। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देश पर बेलपहाड़ के फाटक इलाके में उपजिलाधीश शिव टोप्पो ने इसका उद्घाटन किया। नगरपालिका के कार्यनिर्वाही अधिकारी लोकनाथ तिवारी, ब्रजराजनगर एसडीपीओ दिलीप दास, शशांक दिक्षित, गुरुदेव प्रधान, निवर्तमान नगरपाल परशुराम साहू, कैलाश नायक, तपनकान्त जेना, शम्भू महंती, राजेश भौई आदि मौजूद थे। इस केंद्र के संचालन का दायित्व जुनाडिहि की माँ शारदा स्वयं सेवी समूह को दिया गया है। इसी तरह ब्रजराजनगर के आहार केंद्र का उद्घाटन पालिका के प्रभारी कार्यनिर्वाही अधिकारी तथा सहायक जिलाधीश मानस राय ने किया। इस आहार केंद्र के संचालन का दायित्व मा मंगला स्वयं सेवी समूह को दिया गया है।