इलाके के बजाये संक्रमित का घर हो सील
संसू झारसुगुड़ा जिस घर के सदस्य कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं जिला प्रशासन उनक
संसू, झारसुगुड़ा : जिस घर के सदस्य कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं जिला प्रशासन उनके घर को सील किया जाए। यह मांग पहाड़ी मंदिर और बीजू नगर के अंचलवासियों ने जिला प्रशासन से लिखित रूप में की है। साथ ही अंचलवासियों ने इलाके से कंटेनमेंट जोन हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि त्योहारी सीजन होने के कारण हर आदमी को परेशानी हो रही है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अंचलवासियों का कहना है कि कंटेनमेंट जोन बनाकर पहाड़ी मंदिर और बीजू नगर के मुख्य मार्ग को बेरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही वहां पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गयी है। इससे लोगों को रोजाना जरूरत की सामग्री की खरीदारी में परेशानी हो रही है।
झारसुगुड़ा जिले में मिले 37 नए संक्रमित : इधर, झारसुगुड़ा जिले के विभिन्न इलाको से शुक्रवार को 37 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार झारसुगुड़ा नगरपालिका क्षेत्र से 20, बेलपहाड़ नगरपालिका क्षेत्र से सात, ब्रजराजनगर नगरपालिका क्षेत्र से चार, झारसुगुड़ा ब्लाक से दो, कोलाबीरा ब्लाक से एक तथा किरमिरा ब्लाक से तीन संक्रमित मिले हैं।