Move to Jagran APP

सरबाहल मार्केट यार्ड में कल से आरएमसी करेगी धान की खरीदारी

सहकारिता कर्मचारियों के आंदोलन के कारण जिले में धान संग्रह व्यापक रूप से प्रभावित हुई है। इसका कोई विकल्प नहीं होने के कारण अब महिला स्वयं सहायता समूह को यह दायित्व दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Dec 2021 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 19 Dec 2021 06:00 AM (IST)
सरबाहल मार्केट यार्ड में कल से आरएमसी करेगी धान की खरीदारी
सरबाहल मार्केट यार्ड में कल से आरएमसी करेगी धान की खरीदारी

संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : सहकारिता कर्मचारियों के आंदोलन के कारण जिले में धान संग्रह व्यापक रूप से प्रभावित हुई है। इसका कोई विकल्प नहीं होने के कारण अब महिला स्वयं सहायता समूह को यह दायित्व दिया गया है। धान संग्रह की दिशा में स्वयं सहायता समूह की अनभिज्ञता के कारण धान संग्रह कैसे होगा, इसे लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है। जिला आपूर्ति विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 20 दिसंबर से आरएमसी के माध्यम से सरबाहल मार्केट यार्ड में धान की खरीदारी की जाएगी, जबकि एसएचजी 24 दिसंबर से धान की खरीद करेगी।

loksabha election banner

झारसुगुड़ा जिले के कुल 78 ग्राम पंचायत मुख्यालयों में 82 स्थानों पर धान की खरीदारी की व्यवस्था की गई है। इससे पूर्व 32 पैक्स में धान की खरीदारी की जाती थी। परंतु वर्तमान में इस कार्य के लिए महिला स्वयं सहायता समूह की मदद लेनी पड़ रही है। 13 महिला स्वयं सहायता समूह की 26 महिलाओं को पहले चरण में धान की खरीदारी का प्रशिक्षण दिया गया है। आने वाले समय में शेष महिलाओं को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि इस वर्ष धान की खरीदारी में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। विभाग व प्रशासन की ओर से पहली बार महिला स्वयं सहायता समूह को यह दायित्व सौंपा गया है। इस कारण धान की खरीदारी में कई प्रकार की बाधाएं आ सकती हैं। वहीं इसे व्यवस्थित करने के लिए विभाग हर प्रकार से सहयोग करने को तैयार है। पहली बार इस प्रकार का दायित्व दिए जाने के बाद एसएचजी की महिलाएं काफी उत्साहित हैं। धान की गुणवत्ता की जांच के लिए आरएमसी की ओर से क्वालिटी एनालिस्ट उपलब्ध कराया जाएगा। जिले के भातलैयडा व पोखरासालूह पंचायत के तीन स्थानों पर धान की खरीदारी की व्यवस्था की जा रही है। राज्य सरकार की ओर से इस वर्ष 7 लाख 44 हजार 117 क्विंटल धान संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। सात दिसंबर से जिले में धान की खरीदारी के लिए जिला स्तरीय धान संग्रह कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया था। सहकारिता कर्मचारियों के आंदोलन के कारण काम प्रभावित हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.