एमसीएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत
संसू ब्रजराजनगर ब्रजराजनगर नगरपालिका के रेमजा गांव में बुधवार को गांव के एमसीएल की राम
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 08:11 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 08:11 PM (IST)
संसू, ब्रजराजनगर : ब्रजराजनगर नगरपालिका के रेमजा गांव में बुधवार को गांव के एमसीएल की रामपुर कोलियरी के सेवानिवृत्त कर्मचारी लोचन सामल (72) का निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह अपने भाई के होटल में चाय पीने गए थे। वहां से घर लौटने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद घर वाले उन्हें मंडलिया स्थित केंद्रीय चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोचन सामल की आकस्मिक मौत की खबर गांव में फैलते ही हर तरफ शोक की छाया व्याप्त हो गई। शाम को ईब नदी के रेमजा घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके भाई नरेश सामल ने उन्हें मुखाग्नि दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें