एक दिन में रिकार्ड 72 कोरोना पॉजिटिव मिले
संसू झारसुगुड़ा झारसुगुड़ा जिले में कोरोना संक्रमण में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। ए
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2020 06:11 PM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 06:11 PM (IST)
संसू, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा जिले में कोरोना संक्रमण में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। एक दिन में सर्वाधिक 72 नए लोगों की पहचान होने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या सात सौ के पार पहुंच गयी है। शनिवार को मिले 57 लोगों की कांटैक्ट ट्रेसिंग के बाद सभी को क्वारंटाइन व पेड क्वारंटाइन (होटल) सेंटर में रखा गया है। इनमें झारसुगुड़ा नगर पालिका अंचल में सर्वाधिक 32, ब्रजराजनगर नगर पालिका अंचल में 16, झारसुगुड़ा ब्लॉक में 15, लखनपुर ब्लॉक में आठ व बेलपहाड़ नगर पालिका अंचल से एक संक्रमित कि पहचान की गई है। गौरतलब है कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या सात सौ के पार पहुंच गई है और इसमें से एक की मौत भी हो चुकी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें