भाषा, साहित्य व संस्कृत में अंजली, सुमि व रेणुका अव्वल
ज्यूलेस नेशनल के सहयोग से सिरियापाली सरकारी हाईस्कूल में भारत रत्न साहित्य व संस्कृति परिषद की ओर से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
संसू, झारसुगुड़ा : भारत रत्न साहित्य व संस्कृति परिषद द्वारा ज्यूलेश इंटरनेशनल के सहयोग से सिरियापाली सरकारी हाईस्कूल में साहित्य व संस्कृत भाषा विषयक किसमे कितना दम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्था के निर्वाही ट्रस्टी विवेकानंद व संयोजिका मानशी पंडा के संचालन व कवि अनंतराम साहू की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कवि निकुंज बिहारी मिश्रा, राजेश्वरी मेहेर, प्रधान शिक्षक आलभलसा डुंगडुंग प्रमुूख ने उपस्थित रहकर साहित्य व संस्कृति भाषा को बचाए रखने जागरूकता पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में शिक्षक भूमिसुता छछान, लिली सेनापति, मुकुंद सिंह, लोकेश्वर प्रधान, कवियत्री सुजाता पाणीग्राही, राजेश्वरी मेहर, मानशी पंडा, शांति लता लता मिश्रा, अनंतराम साहू, निकुंज बिहारी मिश्रा व विवेकानंद मिश्रा ने अपनी स्वरचित कविता का पाठ किया। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गंगा दल के अंजली तांती, सुमि रणा, रेणुका पटेल ने प्रथम स्थान हासिल कर जिलास्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर हासिल किया।