बंधबहाल में सिंघासन पर विराजीं मां समलेश्वरी
बंधबहाल में नवनिर्मित मां समलेश्वरी मंदिर का चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गया।
संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर : बंधबहाल में नवनिर्मित मां समलेश्वरी मंदिर का चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह झंडा पूजन व रोपण के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिन मंदिर परिसर में सपत्नी कर्ताओं द्वारा छेरा-पहंरा करने के उपरात विग्रह, सभी देवी-देवताओं की मूर्तियों, कलश, ध्वजा, त्रिशूल व मां की प्रतिमा आदि की प्राण प्रतिष्ठा, ध्वजा स्थापना की गई। इसके बाद विधि विधान से मां समलेश्वरी का सिदूर से अभिषेक कर उन्हें उनके सिघासन पर आरूढ़ कराया गया। पंडित निरंजन पाणिग्राही, कैलाश चंद्र पंडा, राधाकांत मिश्र, प्रणब मिश्र, पिकेश पुरोहित, खिरोद दीक्षित, देवेन्द्र सत्पथी, संतोष पंडा, रमेश मिश्र, रिकू पंडा, प्रफुल्ल महापात्र, संसार पंडा, प्रदीप जोशी, कान्हा पंडा सुशांत देवता इत्यादि ने विधि विधान से पूजन कार्य संपन्न कराया। मंदिर प्रतिष्ठा कमेटी के अध्यक्ष सामल नायक, सचिव सुब्रत प्रधान समेत सदस्य प्रदीप कराली, शुभेंदु महापात्र, प्रदीप सेनापति, संजय सिंह, सालिगराम नायक, राजेंद्र नायक, अखिल स्वाई, संतोष महंती, कबिराज बेहरा, बाल कृष्ण मिश्र, जीतेन्द्र प्रधान, तरणी बेहेरा, प्रसन्न प्रधान, सुभाष रॉय, बब्लू रॉय प्रमुख समेत सभी ग्रामीणों ने अनुष्ठान में सहयोग किया। इस उत्सव के अंतिम दिन बतौर मुख्य अतिथि बीजद नेता किशोर महंती, पूर्व विधायक अनूप साय सहित क्षेत्रीय विधायक राधारानी पंडा ने भी मां के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई।
उल्लेखनीय है कि मंदिर निर्माण के लिए नयागढ़ दशपल्ली के कारीगर संतोष प्रधान ने सहयोगियों के साथ 21 वर्षो में इस मंदिर को आकार दिया है।