कंटेनमेंट जोन में खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की मांग
शहर के मुख्य मार्ग सहित विभिन्न अंचल में कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों ने आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
संसू, झारसुगुड़ा : शहर के मुख्य मार्ग सहित विभिन्न अंचल में कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों ने आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रतिबंध के कारण लोग काम पर नहीं जा पा रहे हैं जिससे सैकड़ों परिवारों के समक्ष रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसे लेकर लोगों ने खासकर महिलाओं ने प्रशासन से सभी को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है। झारसुगुड़ा नगर पालिका के वार्ड नंबर 23 के कब्रिस्तान व आसपास के अंचल के लोग वर्तमान में कंटेनमेंट जोन में फंसे है। इनमें अधिकांश दिहाड़ी मजदूर हैं और वे लोग काम पर नही जा पा रहे है। इससे उनके समक्ष रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो गया। लोगों को आरोप है कि कंटेनमेंट जोन प्रावधान के अतिरिक्त भी इलाकों को सील कर दिया गया है। अभी कोक्स कालोनी, बबुआ बगीचा, कब्रिस्तान पाड़ा आदि स्थान कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इन इलाकों के लोग एक प्रकार से निर्वासित जीवन जी रहे है।